100 बीघा से ऊपर की निजी प्लाटिंग पर बन रहा सरकारी पैसे का नलकूप,ट्यूबवेल – पूरी खबर जल्द गढ़वाल एक्सप्रेस न्यूज़ चैनल पर

Editor in Chief – दीपक सिंह रावत

कोटद्वार के नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 38 से सरकारी धन के दुरुपयोग का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहाँ एक व्यवसायिक प्लॉटिंग क्षेत्र में सरकारी बजट से नलकूप (ट्यूबवेल) का निर्माण किया जा रहा है. आरोप है कि यह नलकूप आम जनता की सुविधा के लिए नहीं, बल्कि संबंधित प्लॉटिंग स्वामी को सीधा आर्थिक लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से लगाया जा रहा है जिस स्थान पर बोरिंग का काम चल रहा है, वह पूरी तरह से एक निजी आवासीय प्लॉटिंग का हिस्सा है. नियमतः सरकारी नलकूप जनता की पेयजल समस्या को दूर करने के लिए लगाए जाते हैं क्षेत्र में चर्चा है कि विभाग और भू-माफियाओं के बीच सांठगांठ के चलते सरकारी संसाधनों का इस्तेमाल व्यवसायिक प्रॉपर्टी की कीमत बढ़ाने के लिए किया जा रहा है.

 

Leave a Comment

और पढ़ें