संवाददाता – दीपक सिंह रावत

कोटद्वार/पौड़ी गढ़वाल: कोटद्वार क्षेत्र में नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 22.09.2026 को कोटद्वार निवासी एक महिला ने कोतवाली कोटद्वार में तहरीर दी थी कि एक युवक ने उनकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया है, जिससे बालिका गर्भवती हो गई है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली कोटद्वार में तत्काल मु0अ0सं0-227/2026, धारा 64(2)(m), 65(i), 351(2) बीएनएस, 3/4(2), 5j(ii)/6 पॉक्सो अधिनियम एवं 3(2)(v) एससी/एसटी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
इस संवेदनशील प्रकरण का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री सर्वेश पंवार ने गंभीरता से संज्ञान लिया। एसएसपी द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के तहत त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
निर्देशों के क्रम में कोटद्वार पुलिस ने तत्काल विवेचना शुरू कर साक्ष्य संकलन किया। जांच में नामजद अभियुक्त द्वारा घटना को अंजाम देने की पुष्टि होने पर पुलिस ने आज दिनांक 23.09.2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त –
गौरव पुत्र धर्मपाल, उम्र 19 वर्ष, निवासी गंज, थाना ठाकुरद्वारा, जनपद मुरादाबाद (उ.प्र.)
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।







