कोटद्वार में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन: जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज और पेपर लीक के विरोध में गरजे पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी गौ सेवा या घोटाले का जरिया? राजस्थान के 57 करोड़ रुपये के कथित घोटाले ने उठाए कोटद्वार में भी गंभीर सवाल लालढांग–चिल्लरखाल मार्ग निर्माण का रास्ता साफ: वन विभाग ने PWD को सौंपी जिम्मेदारी, क्षेत्र में खुशी की लहर कोटद्वार का रमेश नगर: जलभराव और कचरे के ‘अभिशाप’ से त्रस्त, डेंगू का बढ़ता खतरा कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा का डॉ हरक सिंह रावत ने किया शुभारंभ कोटद्वार: कंचनपुरी कूड़ा निस्तारण केंद्र के विरोध में मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन, मिला कार्रवाई का आश्वासन

ना सिक्योरिटी, ना दिखावा बिजनौर DM का सादा अंदाज़ बना सुर्खियां”

 

ब्यूरो रिपोर्ट

बिजनौर जनपद की जिलाधिकारी जसजीत कौर का एक सादा और मानवीय चेहरा इन दिनों चर्चा में है। शनिवार, 18 अप्रैल 2026 को उन्होंने उच्च प्राथमिक विद्यालय तैमूरपुर दीपा में पहुंचकर मिड-डे मील योजना का औचक निरीक्षण किया और बच्चों के साथ बैठकर भोजन भी किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्कूल में बच्चों को दी जा रही खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, स्वच्छता और व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने बिना किसी औपचारिकता या सुरक्षा घेरे के बच्चों के बीच बैठकर वही भोजन ग्रहण किया, जो रोजाना छात्रों को परोसा जाता है।

डीएम के इस सादगी भरे अंदाज़ का फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग उनकी इस पहल की सराहना कर रहे हैं और इसे प्रशासनिक संवेदनशीलता का उदाहरण बता रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के औचक निरीक्षण और सीधे बच्चों के बीच जाकर भोजन करने से व्यवस्थाओं में सुधार आता है और जिम्मेदारों में जवाबदेही भी बढ़ती है।

जिलाधिकारी ने मौके पर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मिड-डे मील की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और बच्चों को पौष्टिक व स्वच्छ भोजन सुनिश्चित किया जाए।

Leave a Comment

और पढ़ें