हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर हवाई फायरिंग का मामला: 24 घंटे के भीतर 3 आरोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद फरार वारंटियों पर पौड़ी पुलिस का सख्त शिकंजा, कोटद्वार से 6 वारंटी गिरफ्तार पौड़ी में राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आगाज: डीएम स्वाति एस भदौरिया ने खुद टेबल पर खेलकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह HNBGU छात्र संघ चुनाव: श्रीनगर और पौड़ी कैंपस में नामांकन शुरू, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात कोटद्वार के चर्चित जिम संचालक मोहम्मद दीपक कुमार को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम राहत, FIR की कार्रवाई पर लगी रोक मोहम्मद दीपक प्रकरण पर दीपक कुमार पर दर्ज FIR सुप्रीम कोर्ट की रोक : सोशल मीडिया पोस्ट पर हाई कोर्ट का आदेश भी स्थगित 4 हफ्ते में मांगा जवाब…

लैंसडौन में टूर मैनेजर प्रशिक्षण का भव्य शुभारंभ, विश्व पर्यावरण दिवस पर सतत पर्यटन का संदेश

संवाददाता – रिषभ माहरा

लैंसडौन।उत्तराखंड में पर्यटन क्षेत्र को नई दिशा देने तथा स्थानीय युवाओं को रोजगारोन्मुखी अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पर्यटन विभाग उत्तराखंड एवं टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी स्किल काउंसिल (THSC) के सहयोग से विद्या सोसाइटी द्वारा संचालित टूर मैनेजर प्रशिक्षण कार्यक्रम का लैंसडौन में भव्य शुभारंभ किया गया।

 

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम उत्तराखंड शासन के पर्यटन सचिव, आईएएस श्री धीराज गर्ब्याल के मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण में संचालित किया जा रहा है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लैंसडौन होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष  सलीम उर रहमान रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का पर्यटन विश्वभर में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है और प्रशिक्षित युवाओं के माध्यम से इसे और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से पर्यटन क्षेत्र में नए अवसरों को अपनाने का आह्वान किया।

 

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण एवं सतत पर्यटन (Sustainable Tourism) के महत्व पर भी विशेष चर्चा की गई। इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम “Beat Plastic Pollution” (प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करें) है। वक्ताओं ने पर्यटन गतिविधियों में प्लास्टिक के उपयोग को कम करने तथा पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार व्यवहार अपनाने का संदेश दिया।

 

कार्यक्रम में लैंसडौन अभ्युदय परिवार की अध्यक्ष भावना वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के कौशल आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं के व्यक्तित्व विकास एवं रोजगार सृजन में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटन केवल रोजगार का माध्यम नहीं बल्कि उत्तराखंड की संस्कृति, परंपरा और प्राकृतिक धरोहर को विश्व तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम भी है।

 

उत्तराखंड पर्यटन की अपर निदेशक श्रीमती पूनम चंद वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में जुड़ीं और प्रशिक्षुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रशिक्षित टूर मैनेजर उत्तराखंड पर्यटन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

 

प्रशिक्षण सत्रों में मार्गदर्शन हेतु ट्रेनर श्री नरेश रावत एवं श्री विजय तिवारी उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण में टूर प्लानिंग, आपदा प्रबंधन, संवाद कौशल, पर्यटक सुरक्षा, डिजिटल टूल्स का प्रयोग तथा उत्तराखंड की सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक विरासत की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

 

कार्यक्रम में लैंसडौन होटल एसोसिएशन के सचिव श्री प्रशांत नेगी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 40 प्रतिभागियों ने नामांकन किया है।

 

यह पहल लैंसडौन में रोजगार सृजन, कौशल विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं पर्यटन संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Comment

और पढ़ें