काशीपुर में हुई बैठक; जुलाई में मनाया जाएगा जयंती समारोह, माटी कला बोर्ड में गैर-प्रजापति की नियुक्ति का विरोध

काशीपुर (न्यूज ब्यूरो):
कुमाऊँ मंडल के काशीपुर में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में दक्ष प्रजापति महासभा उत्तराखंड की नई प्रदेश कार्यकारिणी का विधिवत गठन किया गया। महासभा के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री प्रेम प्रजापति ने बताया कि यह घोषणा संगठन के संरक्षक श्री श्री 1008 महामण्डलेश्वर स्वामी राम मुनि जी महाराज और संस्थापक व मुख्य महासचिव संदीप सिंघानिया प्रजापति की सहमति व गरिमामयी उपस्थिति में की गई है।

नई कार्यकारिणी की सूची
संगठन को मजबूती देने के लिए सर्वसम्मति से पदाधिकारियों की घोषणा की गई, जो इस प्रकार है:
प्रदेश अध्यक्ष: महेश प्रजापति
प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष: पवन प्रजापति एवं रामकुमार प्रजापति
प्रदेश उपाध्यक्ष: रवीन्द्र प्रजापति एवं राजकुमार प्रजापति
प्रदेश महामंत्री: मांगेराम प्रजापति एवं बीरेन्द्र प्रजापति
प्रदेश मंत्री: प्रेम प्रजापति
प्रदेश कोषाध्यक्ष: रामलाल प्रजापति
प्रदेश प्रभारी: रामजीलाल प्रजापति
मंडल अध्यक्ष: प्रदीप प्रजापति
कुमाऊँ मंडल अध्यक्ष: एडवोकेट सुभाष प्रजापति
मोर्चा एवं समितियां:
युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष: सुमित प्रजापति
महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष: पुष्पा प्रजापति
प्रदेश शिक्षा समिति अध्यक्ष: दिनेश प्रजापति
माटी कला बोर्ड में गैर-प्रजापति की नियुक्ति पर जताया विरोध
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राजेश प्रजापति ने उत्तराखंड माटी कला बोर्ड में गैर-प्रजापति समाज के व्यक्ति की नियुक्ति पर कड़ा विरोध जताया और समाज के अधिकारों को लेकर चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने आगामी जुलाई माह में भगवान श्री दक्ष प्रजापति की जयंती समारोह धूमधाम से मनाने तथा समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने का निर्णय लिया।
मंच का सफल संचालन संस्थापक व मुख्य महासचिव संदीप सिंघानिया प्रजापति द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से विकास प्रजापति, परशुराम प्रजापति, रॉबिन प्रजापति, फकीर चंद प्रजापति, महेश गोला, ऋषि पाल प्रजापति, अनुज प्रजापति, अमन प्रजापति, दिनेश प्रजापति, सुनील प्रजापति, मनोज प्रजापति, राम सिंह प्रजापति, सीताराम प्रजापति, विजय प्रजापति एवं लव कुश प्रजापति सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।








