हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर हवाई फायरिंग का मामला: 24 घंटे के भीतर 3 आरोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद फरार वारंटियों पर पौड़ी पुलिस का सख्त शिकंजा, कोटद्वार से 6 वारंटी गिरफ्तार पौड़ी में राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आगाज: डीएम स्वाति एस भदौरिया ने खुद टेबल पर खेलकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह HNBGU छात्र संघ चुनाव: श्रीनगर और पौड़ी कैंपस में नामांकन शुरू, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात कोटद्वार के चर्चित जिम संचालक मोहम्मद दीपक कुमार को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम राहत, FIR की कार्रवाई पर लगी रोक मोहम्मद दीपक प्रकरण पर दीपक कुमार पर दर्ज FIR सुप्रीम कोर्ट की रोक : सोशल मीडिया पोस्ट पर हाई कोर्ट का आदेश भी स्थगित 4 हफ्ते में मांगा जवाब…

कोटद्वार निवासी अग्रवाल की आंखों से दो नेत्रहीनों को मिलेगी रोशनी

 

 

रक्तदान के बाद नेत्रदान भी है बहुत बड़ा दान

कोटद्वार। 89 वर्षीय स्थानीय निवासी रघुवीर शरण अग्रवाल का निधन होने पर उनके बेटे मनोज कुमार अग्रवाल ने अपने पिता की आंखों को दान करने घोषणा की है। उन्होंने इस संबंध में रिषीकेश स्थित निर्मल आश्रम नेत्र संस्थान के आत्म प्रकाश से वार्ता की। रक्तदान के बाद नेत्रदान भी बहुत बड़ा दान कहा जाता है। संस्थान की एक टीम ने कोटद्वार आकर दिवंगत स्व अग्रवाल के निवास पर कार्निया प्राप्त किए। इस दौरान उनके परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। स्व अग्रवाल के नेत्र दान से दो लोग दुनिया देख पाएंगे। निर्मल आश्रम इंस्टीट्यूट प्रशासन सहित स्थानीय लोगों ने परिवार की नेत्रदान सेवा भावना की सराहना की है। उनके इस पुनीत कार्य नेत्रदान करने से समाज को भी नेत्रदान करने की प्रेरणा मिलेगी। रघुवीर शरण अग्रवाल दुनिया में नहीं रहे, उनके निधन के बाद भी उनकी आंखें किसी और की आंखों से ये दुनिया देख सकेंगीं।

 

Leave a Comment

और पढ़ें