हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर हवाई फायरिंग का मामला: 24 घंटे के भीतर 3 आरोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद फरार वारंटियों पर पौड़ी पुलिस का सख्त शिकंजा, कोटद्वार से 6 वारंटी गिरफ्तार पौड़ी में राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आगाज: डीएम स्वाति एस भदौरिया ने खुद टेबल पर खेलकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह HNBGU छात्र संघ चुनाव: श्रीनगर और पौड़ी कैंपस में नामांकन शुरू, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात कोटद्वार के चर्चित जिम संचालक मोहम्मद दीपक कुमार को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम राहत, FIR की कार्रवाई पर लगी रोक मोहम्मद दीपक प्रकरण पर दीपक कुमार पर दर्ज FIR सुप्रीम कोर्ट की रोक : सोशल मीडिया पोस्ट पर हाई कोर्ट का आदेश भी स्थगित 4 हफ्ते में मांगा जवाब…

मानवता की मिसाल: युवा पत्रकार नितिन शर्मा ने 25वीं बार किया रक्तदान

दीपक सिंह रावत की रिपोर्ट

कोटद्वार।रक्तदान महादान के संकल्प को चरितार्थ करते हुए शहर के युवा पत्रकार नितिन शर्मा ने एक बार फिर मानवता की सेवा में मिसाल पेश की है। नितिन ने हाल ही में 25वीं बार रक्तदान कर समाज को जागरूक करने का संदेश दिया। खास बात यह है कि पत्रकारिता जैसे व्यस्त पेशे में रहने के बावजूद वे पिछले 12 वर्षों से नियमित रूप से रक्तदान कर रहे हैं।

 

2014 से जारी है सेवा का सफर

 

नितिन शर्मा ने बताया कि उन्होंने रक्तदान के इस सफर की शुरुआत वर्ष 2014 में की थी। तब से लेकर आज तक, वे बिना रुके हर संभव अवसर पर जरूरतमंदों के लिए अपना रक्त समर्पित करते आए हैं। उनका मानना है कि हमारे रक्त की एक बूंद किसी का उजड़ता हुआ परिवार बचा सकती है और एक स्वस्थ व्यक्ति को साल में कम से कम दो बार रक्तदान जरूर करना चाहिए।

आधार शिला समूह के सहयोग से किया रक्तदान अपनी 25वीं गौरवशाली उपलब्धि (Silver Jubilee Donation) को यादगार और व्यवस्थित बनाने के लिए नितिन ने इस बार आधार शिला समूह’ संस्था से संपर्क किया। उन्होंने संस्था के संचालक दलजीत सिंह से वार्ता कर रक्तदान की इच्छा जताई, जिसके बाद संस्था के समन्वय से इस प्रक्रिया को पूरा किया गया।समाज के लिए प्रेरणा पत्रकार नितिन शर्मा की इस उपलब्धि पर आधार शिला समूह के संचालक दलजीत सिंह ने उनकी सराहना करते हुए कहा कि युवाओं का इस तरह आगे आना समाज के लिए सकारात्मक संकेत है। उन्होंने कहा नितिन न केवल अपनी लेखनी से समाज को जागरूक कर रहे हैं, बल्कि अपने कार्यों से भी लोगों के जीवन में बदलाव ला रहे हैं इस अवसर पर नितिन ने अपील की कि रक्तदान को लेकर समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने की जरूरत है। रक्तदान करने से शरीर में कोई कमजोरी नहीं आती बल्कि नया रक्त बनने से शरीर और अधिक स्वस्थ रहता है।

Leave a Comment

और पढ़ें