हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर हवाई फायरिंग का मामला: 24 घंटे के भीतर 3 आरोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद फरार वारंटियों पर पौड़ी पुलिस का सख्त शिकंजा, कोटद्वार से 6 वारंटी गिरफ्तार पौड़ी में राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आगाज: डीएम स्वाति एस भदौरिया ने खुद टेबल पर खेलकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह HNBGU छात्र संघ चुनाव: श्रीनगर और पौड़ी कैंपस में नामांकन शुरू, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात कोटद्वार के चर्चित जिम संचालक मोहम्मद दीपक कुमार को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम राहत, FIR की कार्रवाई पर लगी रोक मोहम्मद दीपक प्रकरण पर दीपक कुमार पर दर्ज FIR सुप्रीम कोर्ट की रोक : सोशल मीडिया पोस्ट पर हाई कोर्ट का आदेश भी स्थगित 4 हफ्ते में मांगा जवाब…

देवभूमि पहल समिति की पहली बैठक संपन्न, नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

संवाददाता :- नितिन शर्मा

कोटद्वार । सामाजिक कार्यों को समर्पित संस्था देवभूमि पहल समिति के आधिकारिक पंजीकरण के बाद आज समिति की पहली औपचारिक बैठक आयोजित की गई। संकल्प से सिद्धि तक के ध्येय के साथ आयोजित इस बैठक में समिति के विजन और भविष्य की रूपरेखा साझा की गई।
बैठक का शुभारंभ सेवा भाव के मूल मंत्र के साथ हुआ। इस दौरान समिति के सदस्यों ने समाज सेवा को ही सर्वोपरि धर्म बताया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समिति मुख्य रूप से पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा में नवाचार, स्वास्थ्य सेवा (रक्तदान और शिविर), और बेसहारा जीवों की सहायता जैसे क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाएगी। पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए समिति ने ‘ग्रीन आर्मी यूनिट’ बनाने का भी ऐलान किया, जो वृक्षारोपण और स्वच्छता पर काम करेगी।
किसे मिली क्या जिम्मेदारी?
बैठक में लोकतांत्रिक तरीके से पदाधिकारियों का चयन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से शिवम नेगी को अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा उत्कर्ष नेगी को महासचिव,सौरव धूलिया को कोषाध्यक्ष और शालिनी नेगी को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। शालिनी कुलाश्री को सहसचिव और नैंसी रावत, रोहित कुमार, अभय जुयाल व सुशांत कोहली को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया।
नवनियुक्त अध्यक्ष शिवम नेगी ने सभी स्वयंसेवकों से अपनी पूरी क्षमता के साथ समाज हित में जुटने की अपील की। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही समाज में वास्तविक बदलाव लाया जा सकता है। बैठक में आगामी महीनों के कार्यक्रमों का खाका भी तैयार किया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें