हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर हवाई फायरिंग का मामला: 24 घंटे के भीतर 3 आरोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद फरार वारंटियों पर पौड़ी पुलिस का सख्त शिकंजा, कोटद्वार से 6 वारंटी गिरफ्तार पौड़ी में राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आगाज: डीएम स्वाति एस भदौरिया ने खुद टेबल पर खेलकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह HNBGU छात्र संघ चुनाव: श्रीनगर और पौड़ी कैंपस में नामांकन शुरू, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात कोटद्वार के चर्चित जिम संचालक मोहम्मद दीपक कुमार को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम राहत, FIR की कार्रवाई पर लगी रोक मोहम्मद दीपक प्रकरण पर दीपक कुमार पर दर्ज FIR सुप्रीम कोर्ट की रोक : सोशल मीडिया पोस्ट पर हाई कोर्ट का आदेश भी स्थगित 4 हफ्ते में मांगा जवाब…

कोटद्वार में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन: जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज और पेपर लीक के विरोध में गरजे पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी

नितिन शर्मा की रिपोर्ट

कोटद्वार:देशभर में छाए पेपर लीक के मुद्दों और दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर उत्तराखंड के कोटद्वार में कांग्रेस पार्टी पूरी तरह आक्रामक नजर आई है। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में कोटद्वार महानगर और जिला कांग्रेस कमेटी ने सरकार के खिलाफ एक विशाल और उग्र प्रदर्शन किया।

पुराने सिनेमा हॉल से तहसील तक निकाला गया आक्रोश मार्च

​आज कोटद्वार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा सड़कों पर साफ देखने को मिला। पुराने सिनेमा हॉल से शुरू हुआ यह विरोध मार्च झंडा चौक और मुख्य बद्रीनाथ मार्ग से गुजरते हुए तहसील प्रांगण तक पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रशासनिक तंत्र पर गंभीर सवाल उठाए।

​”युवाओं की आत्महत्या के लिए सरकार जिम्मेदार”

​तहसील परिसर में आयोजित विरोध सभा को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं के भविष्य के साथ बहुत बड़ा खिलवाड़ और धोखा किया जा रहा है।

​”पेपर लीक के कारण सदमे में आकर कई युवाओं ने आत्महत्या कर ली है। उन माता-पिता के आंसुओं का हिसाब कौन देगा, जिन्होंने अपने जिगर के टुकड़े को खून-पसीने से सींचकर पढ़ाया-लिखाया था? छात्रों और विपक्ष की आवाज को लाठी-डंडों से दबाने की कोशिश की जा रही है, जिसे कांग्रेस पार्टी किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेगी।”

​— सुरेंद्र सिंह नेगी, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री

क्या था पूरा मामला?

​गौरतलब है कि हाल ही में दिल्ली के जंतर-मंतर पर पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर दिल्ली पुलिस और RAF (रैपिड एक्शन फोर्स) द्वारा बर्बर लाठीचार्ज किया गया था। इसके अगले ही दिन, इस तानाशाही रवैये के विरोध में प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भी पुलिस द्वारा घसीटकर हिरासत में लिया गया था। इसी घटना के बाद देशवासियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश व्याप्त है, जिसकी गूंज आज कोटद्वार की सड़कों पर भी सुनाई दी।

​इस प्रदर्शन के दौरान महानगर कांग्रेस, जिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेता और भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने सरकार से इस व्यवस्था को सुधारने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Comment

और पढ़ें