हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर हवाई फायरिंग का मामला: 24 घंटे के भीतर 3 आरोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद फरार वारंटियों पर पौड़ी पुलिस का सख्त शिकंजा, कोटद्वार से 6 वारंटी गिरफ्तार पौड़ी में राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आगाज: डीएम स्वाति एस भदौरिया ने खुद टेबल पर खेलकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह HNBGU छात्र संघ चुनाव: श्रीनगर और पौड़ी कैंपस में नामांकन शुरू, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात कोटद्वार के चर्चित जिम संचालक मोहम्मद दीपक कुमार को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम राहत, FIR की कार्रवाई पर लगी रोक मोहम्मद दीपक प्रकरण पर दीपक कुमार पर दर्ज FIR सुप्रीम कोर्ट की रोक : सोशल मीडिया पोस्ट पर हाई कोर्ट का आदेश भी स्थगित 4 हफ्ते में मांगा जवाब…

कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा का डॉ हरक सिंह रावत ने किया शुभारंभ

पौड़ी। यमकेश्वर कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा यम केश्वर के ग्राम कस्याली पहुंची, जहां पार्टी के चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ हरक सिंह रावत और पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरवीर सिंह सजवान के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी देखने को मिली।

यमकेश्वर पहुंचने पर कांग्रेस नेताओं का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। रैली के दौरान कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर हमला बोला और जनता से बदलाव का आह्वान किया!सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ हरक सिंह रावत ने कहा कि पार्टी राज्य के सभी जनपदों में जाकर आम जनता के बीच सरकार की विफलताओं को उजागर कर रही है। उन्होंने कहा कि परिवर्तन संकल्प यात्रा को हर जगह जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है, जिससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि प्रदेश की जनता अब बदलाव चाहती है। उन्हेंने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यहां विधानसभा गंगा से निकट और कोटद्वार से निकट होते हुए भी काफी पिछड़ी हुई है क्योंकि 25 सालों से इस विधानसभा में भाजपा सरकार का राज है और इसी सरकार ने बेटी अंकिता हत्याकांड से लेकर कई बातों से लेकर अपनी सरकार के लोगों को बचाया है और आमजनता के साथ पक्षपात किया है 

साथ ही पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद डबराल ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि प्रदेश की जनता बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक, भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी और बिगड़ती कानून व्यवस्था से त्रस्त है। उन्होंने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। उन्होंने राम मंदिर के नाम पर चंदे के मुद्दे का भी उल्लेख करते हुए भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि कांग्रेस इन सभी जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जा रही है उन्होंने दावा किया कि प्रदेशभर में मिल रहे जनसमर्थन से स्पष्ट है कि जनता ने आगामी समय में सत्ता परिवर्तन का मन बना लिया है और कांग्रेस को भरपूर सहयोग देने के लिए तैयार है।

Leave a Comment

और पढ़ें