हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर हवाई फायरिंग का मामला: 24 घंटे के भीतर 3 आरोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद फरार वारंटियों पर पौड़ी पुलिस का सख्त शिकंजा, कोटद्वार से 6 वारंटी गिरफ्तार पौड़ी में राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आगाज: डीएम स्वाति एस भदौरिया ने खुद टेबल पर खेलकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह HNBGU छात्र संघ चुनाव: श्रीनगर और पौड़ी कैंपस में नामांकन शुरू, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात कोटद्वार के चर्चित जिम संचालक मोहम्मद दीपक कुमार को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम राहत, FIR की कार्रवाई पर लगी रोक मोहम्मद दीपक प्रकरण पर दीपक कुमार पर दर्ज FIR सुप्रीम कोर्ट की रोक : सोशल मीडिया पोस्ट पर हाई कोर्ट का आदेश भी स्थगित 4 हफ्ते में मांगा जवाब…

कोटद्वार: यूपी बॉर्डर पर चलती बस बनी आग का गोला, यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान

 

ब्यूरो रिपोर्ट

​कोटद्वार। उत्तर प्रदेश बॉर्डर के समीप दिल्ली फार्म के पास आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहाँ एक बस में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही बस में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि सभी 25 यात्रियों ने समय रहते खिड़की और दरवाजों से कूदकर अपनी जान बचा ली।

दोपहर ढाई बजे की घटना

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना आज दोपहर करीब 2:30 बजे की है। कोटद्वार फायर स्टेशन को 112 इमरजेंसी सेवा के माध्यम से सूचना मिली कि दिल्ली फार्म बॉर्डर के पास एक बस धू-धू कर जल रही है। सूचना मिलते ही फायर यूनिट बिना समय गंवाए घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई

​जब फायर यूनिट मौके पर पहुँची, तो बस के इंजन और मशीनरी वाले हिस्से से आग की ऊंची लपटें उठ रही थीं। अग्निशमन दल ने तुरंत मोर्चा संभाला और होज रील के जरिए पंपिंग शुरू की। काफी मशक्कत के बाद टीम ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया, जिससे बस को पूरी तरह खाक होने से बचा लिया गया।

​सभी यात्री सुरक्षित

​राहत की बात यह है कि इस हादसे में किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई है। बताया जा रहा है कि बस में कुल 25 यात्री सवार थे, जो समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे।

​रेस्क्यू टीम में शामिल सदस्य

​इस सफल रेस्क्यू ऑपरेशन और आग बुझाने की कार्रवाई में अग्निशमन अधिकारी महताब अली के नेतृत्व में नवनीत सिंह, भगत सिंह, भूपेश धामी, शालिनी और वंदना ने मुख्य भूमिका निभाई।

Leave a Comment

और पढ़ें