हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर हवाई फायरिंग का मामला: 24 घंटे के भीतर 3 आरोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद फरार वारंटियों पर पौड़ी पुलिस का सख्त शिकंजा, कोटद्वार से 6 वारंटी गिरफ्तार पौड़ी में राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आगाज: डीएम स्वाति एस भदौरिया ने खुद टेबल पर खेलकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह HNBGU छात्र संघ चुनाव: श्रीनगर और पौड़ी कैंपस में नामांकन शुरू, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात कोटद्वार के चर्चित जिम संचालक मोहम्मद दीपक कुमार को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम राहत, FIR की कार्रवाई पर लगी रोक मोहम्मद दीपक प्रकरण पर दीपक कुमार पर दर्ज FIR सुप्रीम कोर्ट की रोक : सोशल मीडिया पोस्ट पर हाई कोर्ट का आदेश भी स्थगित 4 हफ्ते में मांगा जवाब…

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर हवाई फायरिंग का मामला: 24 घंटे के भीतर 3 आरोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद

हरिद्वार – धर्मनगरी हरिद्वार के रेलवे स्टेशन परिसर में दहशत फैलाने और खुलेआम हवाई फायरिंग करने के गंभीर मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। नगर कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के महज 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया 12 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।

​चाय की ठेली पर विवाद के बाद की थी फायरिंग

​पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, घटना रेलवे स्टेशन के गेट नंबर-04 के समीप की है। वहां स्थित एक चाय की ठेली पर आरोपियों का किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद माहौल गरमा गया और आसपास मौजूद लोगों व यात्रियों पर अपना दबदबा (रौब) कायम करने और डराने की नीयत से आरोपियों ने तमंचे से हवाई फायर झोंक दिया।

​हवाई फायरिंग के दौरान तमंचे से निकले 6-7 छर्रों में से एक छर्रा वहां मौजूद शिकायतकर्ता की पत्नी के पैर में जा लगा। अचानक हुई इस गोलीबारी से रेलवे स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई थी।

​सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र से दबोचे गए आरोपी

​घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे तमाम सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की।

​गिरफ्तार आरोपियों की पहचान:

​सौरभ कुमार

​शिवम

​प्रवेश गुप्ता (जिसके कब्जे से 12 बोर का अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुआ)

​दो फरार आरोपियों की तलाश तेज

​पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उन्होंने विवाद के बाद लोगों को डराने और अपना प्रभाव जमाने के लिए हवाई फायरिंग की थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना में शामिल दो अन्य फरार आरोपियों की भी पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पकड़े गए तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Leave a Comment

और पढ़ें