हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर हवाई फायरिंग का मामला: 24 घंटे के भीतर 3 आरोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद फरार वारंटियों पर पौड़ी पुलिस का सख्त शिकंजा, कोटद्वार से 6 वारंटी गिरफ्तार पौड़ी में राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आगाज: डीएम स्वाति एस भदौरिया ने खुद टेबल पर खेलकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह HNBGU छात्र संघ चुनाव: श्रीनगर और पौड़ी कैंपस में नामांकन शुरू, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात कोटद्वार के चर्चित जिम संचालक मोहम्मद दीपक कुमार को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम राहत, FIR की कार्रवाई पर लगी रोक मोहम्मद दीपक प्रकरण पर दीपक कुमार पर दर्ज FIR सुप्रीम कोर्ट की रोक : सोशल मीडिया पोस्ट पर हाई कोर्ट का आदेश भी स्थगित 4 हफ्ते में मांगा जवाब…

स्थानांतरण पर क्षेत्राधिकारी कोटद्वार क्षेत्राधिकारी सदर को दी शुभकामनाएं

📌 जनपद चम्पावत एवं देहरादून स्थानांतरण पर क्षेत्राधिकारी कोटद्वार एवं क्षेत्राधिकारी सदर को दी गई शुभकामनाएं।

आज दिनांक 22.05.2026 को जनपद पौड़ी गढ़वाल में नियुक्त क्षेत्राधिकारी कोटद्वार श्रीमती निहारिका सेमवाल एवं क्षेत्राधिकारी सदर श्री तुषार बोरा के क्रमशः जनपद चम्पावत एवं जनपद देहरादून स्थानांतरण होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री सर्वेश पंवार सहित समस्त पौड़ी पुलिस परिवार द्वारा दोनों अधिकारियों को भावभीनी विदाई देते हुए उनके नए कार्यक्षेत्र एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। जनपद में अपने कार्यकाल के दौरान दोनों अधिकारियों ने कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं समर्पित कार्यशैली से जनपद पुलिस में एक विशिष्ट पहचान स्थापित की। कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं टीम भावना के साथ कार्य करने में उनका योगदान सदैव सराहनीय रहा। विदाई समारोह के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उनके साथ बिताए गए अनुभवों को साझा करते हुए उनके सरल, सौम्य एवं प्रेरणादायी व्यक्तित्व की प्रशंसा की गई। साथ ही दोनों अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के सफल निर्वहन हेतु शुभकामनाएं दी गई।

इस विदाई समारोह के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार श्री मनोज ठाकुर, अपर पुलिस अधीक्षक संचार श्री अनूप काला, पुलिस उपाधीक्षक श्रीमती अस्मिता ममगाई, मुख्य अग्निशमन अधिकारी श्री राजेन्द्र सिंह खाती, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन पौड़ी श्री श्याम लाल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

संपादक – दीपक सिंह रावत

Garhwalexpressnews 

Leave a Comment

और पढ़ें